1. कुमी नायडू, ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल’ के अगले महासचिव नियुक्त किए गए
- दक्षिण अफ़्रीकी मानवाधिकार कार्यकर्ता ‘कुमी नायडू’ (52 वर्ष) को ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल’ के अगले महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
- वह अगस्त 2018 में, भारतीय कार्यकर्ता ‘सलिल शेट्टी’ (2010 से) का स्थान ग्रहण करेंगे।
- डरबन में पैदा हुए भारतीय मूल के श्री नायडू इससे पहले ग्रीनपीस के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी निदेशक थे।
- वह ‘ग्लोबल कॉल टू एक्शन अगेंस्ट पोवर्टी’(Global Call to Action against Poverty) के संस्थापक अध्यक्ष और सी.आई.वी.आई.सी.यू.एस (CIVICUS), नागरिक भागीदारी हेतु विश्व संगठन के महासचिव एवं सी.ई.ओ भी थे।
नोट:
- एमनेस्टी इंटरनेशनल, विश्वभर में वैश्विक स्तर का सबसे बड़ा मानवाधिकार आंदोलन है, जिसकी 70 से अधिक देशों में कार्यालय सहित, 2,600 कर्मचारी और सात लाख सदस्य, स्वयंसेवकों और दुनियाभर के समर्थकों के बीच वैश्विक मौजूदगी है।
2. लेफ्टिनेंट जनरल बी. एस. सहरावत ने एन.सी.सी के महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला

- लेफ्टिनेंट जनरल बी. एस. सहरावत ने राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक के रूप में पदभार संभाला।
- जनरल ऑफिसर तीसरी पीढ़ी का सेना अधिकारी होता है।
- वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के भूतपूर्व छात्र हैं।
- उन्हें दिसंबर, 1980 में कुमाऊं रेजीमेंट की 13 वीं बटालियन (रेजांग ला), में कमीशन किया गया था। उन्हें वर्ष 2008 में बिहार की कोसी नदी में आई बाढ़ के दौरान सेना पदक से सम्मानित किया गया था।
नोट:
- राष्ट्रीय कैडेट कोर, एक भारतीय सैन्य कैडेट कोर है, जिसका मुख्यालय भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित है।
- यह स्कूल एवं कॉलेज के छात्रों के लिए स्वैच्छिक आधार पर खुला है।
3. 23 दिसंबर: पूरा देश आज किसान दिवस मना रहा है

- पांचवें प्रधान मंत्री ‘चौधरी चरण सिंह’ की जयंती के उपलक्ष्य में हर वर्ष 23 दिसंबर को किसान दिवस मनाया जाता है।
- वह 28 जुलाई, 1979 से 14 जनवरी, 1980 तक भारत के प्रधान मंत्री रहे थे।
- चौधरी चरण सिंह, भारत के प्रधान मंत्री के रूप में कभी भी लोकसभा नहीं गए थे।
- मोरारजी देसाई की सरकार के दौरान उन्होंने उप प्रधान मंत्री के रूप में भी कार्य किया था।
4. गुरु गोविंद सिंह का 351 वां जयंती समारोह आज पटना में आरंभ हुआ

- गुरु गोविंद सिंह (सिखों के 10 वें गुरु) की 351 वीं जयंती समारोह का तीन दिवसीय प्रकाश पर्व आज, बिहार के पटना शहर में स्थित तख्त हरमिंदर साहब (गुरु गोविंद सिंह का जन्म स्थान) में शुरू हो गया।
- अखण्ड पाठ, शब्द कीर्तन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान के लिए एक सामयिक गुरुद्वारा और दरबार कक्ष, टेंट सिटी में बनाया गया है।
- इस सथान पर 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।
- इस समारोह को जनवरी में आरंभ हुई योद्धा गुरु की 350 वीं जयंती के समापन समारोह के उपलक्ष्य में सुकर्णा समारोह (Shukarana Samahroh) के रूप में नामित किया गया है।
5. बंगाली गायक जतिलेश्वर मुखोपाध्याय का निधन

- बंगाली गायक जतिलेश्वर मुखोपाध्याय (82 वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद कोलकाता में निधन हो गया है।
- वर्ष 2012 में, पश्चिम बंगाल सरकार ने उन्हें ‘संगीत सम्मान’ पुरस्कार से सम्मानित किया था।
- उनके लोकप्रिय गीतों में ‘ई कोन्साकल’, ‘तोमर संगे देखा ना होले’, ‘अमार स्वपन किनते पारे’ और ‘बॉन्धुया अमर चोखे जल एनेच्छे’ शामिल हैं।
नोट:
- मुखोपाध्याय ने बंगाली सुगम शास्त्रीय संगीत के अगुआ ‘चिन्मय लहरी’ और ‘सुधीन दासगुप्ता’के निर्देशन में संगीत सीखा था, जिन्होंने अपनी व्यक्तिगत शैली बनाई थी, जिसने बंगाली संगीत को 70-80 के दशक में समृद्ध बनाया था।
6. पतंजलि को भारत के सबसे विश्वसनीय एफ.एफ.सी.जी ब्रांड का दर्जा दिया गया

- ब्रांड ट्रस्ट रिपोर्ट इंडिया स्टडी 2017 के अनुसार, भारतीय एफ.एम.सी.जी कंपनी, ‘पतंजली आयुर्वेद लिमिटेड’ को भारत के सबसे भरोसेमंद फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (Fast-Moving Consumer Goods (FMCG)) ब्रांड के रूप में चुना गया है।
- द ब्रांड ट्रस्ट रिपोर्ट इंडिया स्टडी 2017 द्वारा 16 शहरों में 11,000 ब्रांडों पर किए गए एक अध्ययन में, पतंजलि को सबसे आकर्षक ब्रांड के रूप में घोषित किया गया है।
नोट:
- पतंजली आयुर्वेद लिमिटेड की स्थापना वर्ष 2006 में बाबा रामदेव ने आचार्य बालकृष्णके साथ मिलकर नवीनतम तकनीक और प्राचीन ज्ञान के अनुसार, आयुर्वेद के विज्ञान की स्थापना और समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से की थी।
- पतंजलि की विनिर्माण इकाइयां और मुख्यालय हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित हैं जबकि पंजीकृत कार्यालय दिल्ली में स्थित है।
7. बेंगलुरू 7 वें अंतर्राष्ट्रीय कॉफी महोत्सव की मेजबानी करेगा

- भारतीय कॉफी ट्रस्ट ने कॉफी बोर्ड के साथ मिलकर, 7 वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय कॉफी महोत्सव (India International Coffee Festival (IICF)) को 16 जनवरी से 19 जनवरी, 2018 तक बेंगलुरू में आयोजित करने की घोषणा की है।
- यह कॉफी के वैश्विक खरीदारों को ‘भारत की कॉफी’ प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच है।
- महोत्सव में कॉफी से बनीं सभी चीजें, कौशल निर्माण कार्यशालाएं, उत्पाद की शुरुआत, कॉफी क्विज, कॉफी पुरस्कार, गोल्फ चैम्पियनशिप, कैफे क्रॉल आदि अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की प्रदर्शनी में शामिल होगी।
8. भारत का पहला डिजाइन विश्वविद्यालय हरियाणा में खोला गया

- भारत के पहले डिजाइन विश्वविद्यालय 'विश्व डिजाइन विश्वविद्यालय' (World University of Design (WUD)) ने अपना परिसर सोनीपत, हरियाणा में खोला।
- विश्वविद्यालय को मंडी गोविंदगढ़, पंजाब के ओम प्रकाश बंसल शैक्षिक एवं सामाजिक कल्याण ट्रस्ट द्वारा प्रवर्तित किया गया है।
- डब्ल्यू.यू.डी, रचनात्मक क्षेत्र में शिक्षा के लिए समर्पित, भारत का पहला विश्वविद्यालय है।
9. सरकार गंगा ग्राम स्वच्छता सम्मेलन में ‘गंगा ग्राम’ परियोजना की शुरुआत करेगी

- पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने नई दिल्ली में आयोजित गंगा ग्राम स्वच्छता सम्मेलन में 'गंगा ग्राम' परियोजना की शुरूआत की है।
- गंगा ग्राम परियोजना, ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी के साथ पवित्र नदी के तट पर स्थित गांवों के समग्र विकास के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण है।
- इससे पहले, केंद्र सरकार ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में गंगा के किनारे पर स्थित सभी 4,470 गांवों को ‘खुले में शौंच मुक्त’ (open defecation-free (ODF)) घोषित किया था।
- इस परियोजना में ठोस एवं द्रव अपशिष्ट प्रबंधन, तालाबों एवं जल संसाधनों का नवीकरण, जल संरक्षण परियोजनाएं, जैविक खेती, बागवानी और औषधीय पौधों को बढ़ावा देने की परिकल्पना की गई है।
10. बर्मिंघम वर्ष 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा

- बर्मिंघम वर्ष 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा।
- इससे पहले, वर्ष 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानीं वर्ष 2015 में मूल रूप से ‘डरबन’ (दक्षिण अफ्रीकी शहर) को सौंपी गई थी, लेकिन आर्थिक समस्याओं के कारण शहर से इस खेल की मेजबानी वापस ले ली गई।
नोट:
- राष्ट्रमंडल खेल, राष्ट्रमंडल राष्ट्रों के एथलीटों को शामिल करने वाली, अंतर्राष्ट्रीय बहुआयामी-खेल प्रतिस्पर्धा है।
- राष्ट्रमंडल राष्ट्र में हालांकि केवल 52 सदस्य हैं, लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में 70 टीमें भाग लेती है, क्योंकि पराधीन प्रदेश अपने ध्वज के तहत प्रतिस्पर्धा में भाग लेते हैं।
"आज का विचार"
“छोटी छोटी बातों का आनंद उठाइए, क्योंकि हो सकता है कि किसी दिन आप मुड़ कर देखें तो आपको अनुभव हो कि ये तो बड़ी बातें थीं।"
>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>
Jo
No comments