Current Affairs For UPSC, SSC, IBPS, CDS, GOVT. EXAMS 08/01/2018
1. अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव गुजरात में शुरू
अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव का उद्घाटन किया गया।
- इस अवसर पर राज्यपाल ओ पी कोहली भी उपस्थित थे।
- गुजरात भर के शहरों में मनाए जाने वाले सप्ताह भर के त्योहार में पूरे देश के पतंग उत्साही और विदेशी भी भाग ले रहे हैं।
- राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित महोत्सव 14 जनवरी को समाप्त हो जाएगा, जिसे उत्तरायण (मकर संक्रांति) के रूप में मनाया जाता है।
2. हिमाचल सीएम ने महिलाओं के लिए 24X7 हेल्पलाइन की घोषणा की
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद एक महत्वपूर्ण निर्णय में, जय राम ठाकुर ने महिलाओं के लिए गुड़िया नामक 24 × 7 हेल्पलाइन स्थापित करने की घोषणा की है।
- ठाकुर, जो प्रेस क्लब शिमला में थे, ने कहा कि इस पहल के तहत मंडी, शिमला और कांगड़ा में तीन विशेष अपराध सेल की स्थापना की जाएगी।
- इन सेल के अधिकारियों को बिना किसी देरी के महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों की रिपोर्ट करने का काम सौंपा जाएगा।
- पिछली कांग्रेस सरकार के शासनकाल के दौरान बलात्कार और हत्या की शिकार 16 वर्षीय लड़की को गड़िया उपनाम दिया गया है।
3. विकास दर, सी.एस.ओ की अनुमानित विकास दर 2.1% से अधिक होने की संभावना: कृषि मंत्रालय
- कृषि मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान वित्त वर्ष के लिए ‘केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय’ द्वारा अनुमानित देश के कृषि क्षेत्र की विकास दर 1% (पिछले वर्ष 4.9%) से अधिक रहने की संभावना है।
- यह अग्रिम अनुमान, ‘अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी निदेशालय’ (Directorate of Economics and Statistics (DES)) द्वारा साझा किए गए फसल कवरेज और अनुमानित उत्पादन के आंकड़ों पर आधारित है।
- डी.ई.एस ने अगस्त, 2017 तक क्षेत्र कवरेज और उत्पादन संकलन के आधार पर आंकड़े साझा किए हैं।
- देश के कुछ हिस्सों में मानसून की देर से शुरुआत होने के कारण अगस्त, 2017 तक खरीफ की विभिन्न फसलों के तहत क्षेत्र कवरेज पिछले वर्ष की तुलना में कम था।
4. ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल सरकार का आधिकारिक चिन्ह (emblem) जारी किया
- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य सरकार के आधिकारिक प्रतीक का अनावरण किया, जिसे हाल ही में केंद्र द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई थी।
- सुश्री बनर्जी द्वारा तैयार किया गया प्रतीक, मध्य में "बिस्वा बांग्ला" (Biswa Bangla) विषय के साथ शीर्ष पर अशोक स्तंभ को दर्शाता है।
- इस नए लोगो का उपयोग सरकारी लेटरहेड सहित सभी सरकारी दस्तावेजों में किया जाएगा।
5. खेल मंत्री राठौर ने ‘खेलो इंडिया’ लोगो का शुभारंभ किया

- केंद्रीय युवा एवं खेल मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 'कर्नल राज्यवर्धन राठौर’ ने नईं दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 'खेलो इंडिया' लोगो का अनावरण किया।
- ओगिलवी इंडिया (Ogilvy India) द्वारा तैयार किया गया ‘खेलो इंडिया’ लोगो कईं सचित्र रूपों के अनुकूलन में नम्यता प्रदान करता है।
- भारतीय ध्वज के रंग वाला लोगो राष्ट्रीय गौरव और दल-भावना का संचार करता है।
नोट:
- खेलो इंडिया स्कूल खेल का आयोजन इस वर्ष 31 जनवरी से एस.जी.एफ.आई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) और राष्ट्रीय खेल महासंघों के सहयोग से किया जाएगा।
6. स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहली ऑनलाइन ऑन्कोलॉजी ट्यूटोरियल सीरीज़ की शुरुआत की
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर के डॉक्टरों को विभिन्न प्रकार के कैंसर का पता लगाने, रोकथाम, उपशमन (palliation), पुनर्वास और उपचार का प्रशिक्षण देने के लिए देश की पहली डिजिटल ऑनलाइन ऑन्कोलॉजी ट्यूटोरियल सीरीज़ की शुरुआत की है।
- डिजिटल ऑनलाइन ऑन्कोलॉजी ट्यूटोरियल सीरीज़ को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सहयोग से टाटा मेमोरियल सेंटर द्वारा तैयार किया गया है।
- कैंसर के विभिन्न भागों और उपभागों पर आधारित विभिन्न मॉड्यूल के साथ सम्पूर्ण पाठ्यक्रम सात सप्ताह के लिए निर्मित किया गया है।
- इसमें टाटा मेमोरियल अस्पताल के संबंधित सलाहकारों के साथ 40 से अधिक वीडियो लेक्चर, केस स्टडी, मूल्यांकन प्रश्नावली और सामयिक परस्पर संवादात्मक ‘वेबिनार सत्र’ के माध्यम से व्यापक ई-लर्निंग के 14 घंटे शामिल हैं।
7. बी.एम.सी ने अक्षय कुमार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में शामिल किया
- स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के भाग के रूप में, मुंबई में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बृहनमुंबई नगर निगम (Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC)) ने बॉलीवुड अभिनेता ‘अक्षय कुमार’ को स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में शामिल किया है।
- स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान, इस वर्ष 4 जनवरी से आरंभ हुआ है और यह 10 मार्च, 2018 तक देश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के आवास एवं शहरी मामला मंत्रालय द्वारा चलाया जाएगा।
8. गिलेस सिमोन ने पहला टाटा ओपेन खिताब हासिल किया
- गैर-वरीयता प्राप्त फ्रांसीसी खिलाड़ी गिलेस सिमोन (89वीं- रैंक) ने पुणे के बेलवाड़ी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली टाटा ओपन महाराष्ट्र टेनिस ट्राफी हासिल की।
- उन्होंने केविन एंडरसन (14वीं- रैंक) को सीधे सेटों में 7-6, 6-2 से हराया।
- मार्च, 2015 में मार्सिले में हासिल की गई जीत के बाद यह सिमोन का पहला खिताब है।
- इस बार, यह आयोजन टियर- 2 शहर पुणे में हुआ और इसका नाम परिवर्तित करके टाटा ओपन महाराष्ट्र कर दिया गया।

9. नासा के अंतरिक्ष यात्री जॉन यंग का निधन
- प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री जॉन यंग (87 वर्ष) का ह्यूस्टन, वाशिंगटन स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।
- श्री यंग नासा के जैमिनी, अपोलो और अंतरिक्ष शटल कार्यक्रमों के भाग के रूप में अंतरिक्ष में जाने वाले एकमात्र और छह बार अंतरिक्ष में उड़ने वाले पहले एजेंसी अंतरिक्ष यात्री थे।
- वर्ष 1972 में, वह चंद्रमा की सतह पर चलने वाले नौवें व्यक्ति बने थे।
नोट:
- यंग का जन्म 24 सितम्बर, 1930 में हुआ और वे ऑरलैंडो, फ्लोरिडा में पले-बढ़े थे।
- यंग ने अपने जीवनकाल में 100 से अधिक सम्मान हासिल किए, जिसमें वर्ष 1981 में प्रदान किया गया प्रतिष्ठित ‘कांग्रेसनल स्पेस मेडल ऑफ़ ऑनर’ भी शामिल है।

- प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री जॉन यंग (87 वर्ष) का ह्यूस्टन, वाशिंगटन स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।
- श्री यंग नासा के जैमिनी, अपोलो और अंतरिक्ष शटल कार्यक्रमों के भाग के रूप में अंतरिक्ष में जाने वाले एकमात्र और छह बार अंतरिक्ष में उड़ने वाले पहले एजेंसी अंतरिक्ष यात्री थे।
- वर्ष 1972 में, वह चंद्रमा की सतह पर चलने वाले नौवें व्यक्ति बने थे।
नोट:
- यंग का जन्म 24 सितम्बर, 1930 में हुआ और वे ऑरलैंडो, फ्लोरिडा में पले-बढ़े थे।
- यंग ने अपने जीवनकाल में 100 से अधिक सम्मान हासिल किए, जिसमें वर्ष 1981 में प्रदान किया गया प्रतिष्ठित ‘कांग्रेसनल स्पेस मेडल ऑफ़ ऑनर’ भी शामिल है।
10. डब्ल्यू.टी.ओ के पूर्व डी.जी सदरलैंड का निधन
- विश्व व्यापार संगठन के भूतपूर्व महानिदेशक (डी.जी.) पीटर सदरलैंड (71 वर्ष) का डबलिन, आयरलैंड में निधन हो गया।
- सदरलैंड वर्ष 1995 में डब्ल्यू.टी.ओ के पहले प्रमुख बने थे, जो इसके पूर्ववर्ती ‘जनरल एग्रीमेंट ऑन टैरिफ एंड ट्रेड’ के प्रमुख थे।
- उनका जन्म वर्ष 1946 में डबलिन में हुआ था और उन्होंने आयरलैंड के सबसे कम उम्र के अटॉर्नी जनरल के रूप में सेवा की, फिर वे वर्ष 1980 के दशक के दौरान यूरोपीय संघ के सबसे कम उम्र के कमिश्नर चुने गए।

11. विश्व पावरलिफ्टर चैंपियन सक्षम यादव का सड़क दुर्घटना में निधन
- दिल्ली में सिंधु बॉर्डर इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद पावरलिफ्टिंग विश्व चैंपियन ‘सक्षम यादव’ की मृत्यु हो गई।
- दिसंबर, 2017 में मास्को में आयोजित पावरलिफ्टिंग विश्व चैम्पियनशिप में सक्षम ने भारत की ओर से स्वर्ण पदक जीता था।
- वर्ष 2016 में, सक्षम ने जूनियर श्रेणी में भी स्वर्ण पदक जीता था।
12. बॉलीवुड अभिनेता श्रीवल्लभ व्यास का निधन
'लगान' और 'सरफरोश' फिल्मों में काम कर चुके बॉलीवुड अभिनेता श्रीवल्लभ व्यास का जयपुर में 60 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- वित्तीय संकट के कारण, वह जाहिरा तौर पर जयपुर में स्थानांतरित हो गये थे।
- दिवंगत अभिनेता ने 'सरफरोश', 'लगान', 'अभय', 'आन: मेन इन वर्क', 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फोरगोटन हीरो' और 'संकट सिटी' जैसी फिल्में की थी।

12. बॉलीवुड अभिनेता श्रीवल्लभ व्यास का निधन
'लगान' और 'सरफरोश' फिल्मों में काम कर चुके बॉलीवुड अभिनेता श्रीवल्लभ व्यास का जयपुर में 60 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- वित्तीय संकट के कारण, वह जाहिरा तौर पर जयपुर में स्थानांतरित हो गये थे।
- दिवंगत अभिनेता ने 'सरफरोश', 'लगान', 'अभय', 'आन: मेन इन वर्क', 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फोरगोटन हीरो' और 'संकट सिटी' जैसी फिल्में की थी।
No comments