Current Affairs For UPSC, SSC, IBPS, CDS 06/12/2018
1. विश्व पुस्तक मेला राष्ट्रीय राजधानी में आरंभ हुआ
- केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 9 दिनों तक चलने वाले विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन किया।
- इस वर्ष के मेले के मुख्य विषय जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और जल प्रदूषण जैसे पर्यावरणीय मुद्दे होंगे।
- दुनिया के 40 देशों के प्रकाशक इस पुस्तक मेले में भाग ले रहे हैं और मेले में 800 प्रकाशकों द्वारा 1,500 से अधिक स्टाल स्थापित किए गए हैं।
- इसके अतिरिक्त आत्मकथा, संस्मरण, यात्रा वृत्तांत, रचनात्मक साहित्य, बाल साहित्य आदि से संबंधित सभी पुस्तकें यहां उपलब्ध होगी।
- इस वर्ष यूरोपीय संघ को अतिथि देश का दर्जा प्रदान किया गया है।
नोट:
- विश्व पुस्तक मेला हर वर्ष ‘नेशनल बुक ट्रस्ट’ और ‘इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन’ (आई.टी.पी.ओ) द्वारा आयोजित किया जाता है।
2. अटल पेंशन योजना के ग्राहकों की संख्या 80 लाख तक पहुंची

- भारतीय पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (Pension Fund Regulatory and Development Authority of India (PFRDA)) द्वारा चलाई गई ‘अटल पेंशन योजना’ (ए.पी.वाई) की ग्राहक संख्या 80 लाखतक पहुंच गई है और अच्छी गति से आगे बढ़ रही है।
- उत्तर प्रदेश 41 लाख ए.पी.वाई उपभोक्ताओं के साथ सबसे अधिक योगदान देने वाला राज्य है, उसके बाद क्रमश: बिहार और तमिलनाडु का स्थान है।
नोट:
- ए.पी.वाई 1 जून, 2015 से आरंभ हो गई थी और 18-40 आयु वर्ग के सभी भारतीय नागरिकों के लिए उपलब्ध है।
- इस योजना के तहत, एक ग्राहक को उसके द्वारा किए गए योगदान के आधार पर 60 वर्ष की आयु से प्रति माह 1000 से 5000 रुपए की न्यूनतम गारंटी वाली पेंशन प्रदान की जाती है।
3. प्रधान मंत्री वय वंदना योजना (पी.एम.वी.वी.वाई)

- अनिश्चित बाजार की स्थितियों के चलते भविष्य में ब्याज की आय में कमी के कारण 60 वर्ष या उससे अधिक की आयु के बुजुर्ग लोगों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने ''प्रधान मंत्री वय वंदना योजना''(पी.एम.वी.वी.वाई) प्रारंभ की है।
- यह योजना वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था आय सुरक्षा की गारंटी देती है जिसमें भारतीय जीवन बीमा निगम (एल.आई.सी) द्वारा सरकार की गारंटी के आधार पर सदस्यता राशि से जुड़ी बीमा राशि से आशान्वित पेंशन/ रिटर्न का प्रावधान है।
- यह योजना 10 वर्षों के लिए प्रतिवर्ष 8% के रिटर्न का आश्वासन प्रदान करती है।
- इस योजना की सदस्यता अवधि 3 मई, 2018 तक है।
4. टी. एस. तिरुमूर्ति आर्थिक संबंध सचिव नियुक्त किए गए

- मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (Appointments Committee) ने टी. एस. तिरुमूर्ति (भारतीय विदेश सेवा के 1985 बैच के अधिकारी) को विदेश मंत्रालय सचिव (आर्थिक संबंध) के रूप में नियुक्त किया है।
- वर्तमान में, श्री तिरुमूर्ति, कुआलालंपुर के भारतीय उच्चायुक्त हैं।
- वह विजय केशव गोखले (हाल ही में विदेश सचिव के रूप में नामित) का पदभार संभालेंगे।
5. नासा निकटतम अंतरिक्ष का पता लगाने के लिए दो मिशन लॉन्च करेगा

- नासा ने पृथ्वी की सतह से 96 कि.मी. ऊपर के कम-ज्ञात क्षेत्र का पता लगाने के लिए दो मिशन (GOLD मिशन और ICON मिशन) को लॉन्च करने की घोषणा की है।
- ग्रह की सतह से 35,398 कि.मी. ऊपर, मिशन ‘ग्लोबल-स्केल ऑबर्जवेशन ऑफ द लिंब एंड डिस्क (Global-scale Observations of the Limb and Disk (GOLD)) जनवरी, 2018 में लॉन्च किया जाएगा।
- पृथ्वी सतह से 560 कि.मी. ऊपर, पृथ्वी कक्षा के निकटतम ‘आयनोस्फेरिक कनेक्शन एक्सप्लोरर (Ionospheric Connection Explorer (ICON)) मिशन इस वर्ष बाद में लॉन्च किया जाएगा।
- जी.ओ.एल.डी और आई.सी.ओ.एन, पृथ्वी और अंतरिक्ष के बीच के सीमा क्षेत्र ‘आयनोस्फेयर’, जहां कण, सूर्य के विकिरण द्वारा वैद्युत आवेशित इलेक्ट्रॉनों और आयनों के विशाल-क्षेत्र में गर्म होते हैं, का पता लगाने के लिए साथ में कार्य करेंगे।
- मिशन का एक उद्देश्य, तूफान और भौगोलिक झंझावत की प्रतिक्रिया में वायुमंडलीय परिवर्तन कितनी ऊपर होता है, का पता लगाना है।
6. टी.आई.एच.सी.एल को आर.बी.आई से एन.बी.एफ.सी के रूप में कार्य करने की अनुमति मिली

- तेलंगाना इंड्रस्ट्रियल हेल्थ क्लिनिक लिमिटेड(टी.आई.एच.सी.एल) को नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (एन.बी.एफ.सी) के रूप में पंजीकरण एवं कार्य करने के लिए आर.बी.आई ने मंजूरी प्रदान की।
- टी.आई.एच.सी.एल एक राज्य प्रवर्तित और सह-वित्तपोषित पहली एन.बी.एफ.सी होगी।
- कंपनी ने एम.एस.एम.ई श्रेणी में ‘स्मार्ट गवर्नेंस वर्ग’ के तहत सितंबर, 2017 में ‘स्कॉच प्लैटिनम अवॉर्ड’ जीता था।
- तेलंगाना ने एम.एस.एम.ई क्षेत्र के लिए भारत की पहली सह-वित्तपोषित एन.बी.एफ.सी की शुरूआत की है।
7. आर.बी.आई महात्मा गांधी (नई) सीरीज में 10 रूपये के नए बैंक नोट जारी करेगा

- भारतीय रिजर्व बैंक (आर.बी.आई) शीघ्र ही भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर डॉ. उर्जित आर. पटेल के हस्ताक्षर वाले महात्मा गांधी (नई) सीरीज़ के 10 रुपये मूल्य वर्ग के नए बैंक नोट जारी करेगा।
- नए मूल्यवर्ग के नोट के पिछले भाग में सूर्य मंदिर, कोणार्क का चित्र होगा और नोट का आधार रंग, चॉकलेट ब्राउन होगा।
- बैंक नोट का आकार 63 मि.मी. x 123 मि.मी. होगा।
- रिजर्व बैंक द्वारा पहले की श्रृंखला में जारी 10 रुपये के सभी बैंक नोट का चलन कानूनी रूप से मान्य रहेगा।
नोट:
- वर्ष 2005 में, आर.बी.आई द्वारा पुराने 10 रूपये के नोट की डिजाइन में अंतिम बदलाव किया गया था।
8. चालू वित्त वर्ष के दौरान जी.डी.पी विकास दर 6.5% रहेगी: सरकार

- राष्ट्रीय आय 2017-18 के पहले अग्रिम अनुमानों पर मुख्य सांख्यिकीविद् ‘टी. सी. ए. अनंत’ के अनुसार, वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान सकल घरेलू उत्पाद (जी.डी.पी) विकास दर में 6.5% वृद्धि का अनुमान है, जो वर्ष 2016-17 में 1% थी।
- चालू वित्त वर्ष में कृषि, वानिकी और मछली पालन की रफ्तार कम होकर 2.1% रहने की संभावना है, जो कि पिछले वर्ष में 9% थी।
- वर्ष 2017-18 के दौरान प्रति व्यक्ति आय विकास दर पिछले वर्ष की 7% की तुलना में 5.3% रहने का अनुमान है।
- इस वित्तीय वर्ष में विनिर्माण क्षेत्र की विकास दर 6% रहने की उम्मीद है, (वर्ष 2016-17 में 7.9%)।
- आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2017-18 के दौरान वर्तमान सत्र में प्रति व्यक्ति आय (वर्ष 2011-12 की कीमतों में) वर्ष 2016-17 के 82298 की तुलना में 86660 के स्तर तक पहुंचने की संभावना है।
नोट:
- जी.ई.आर, एक देश के स्नातक, परास्नातक और शोध स्तर के अध्ययनों में दाखिल होने वाले छात्रों की संख्या का निर्धारण करने के लिए एक सांख्यिकीय माप है और इसे जनसंख्या के प्रतिशत के रूप में व्यक्त किया गया है।
9. आयकर विभाग ने ऑन-लाइन चैट सेवा आरंभ की

- आयकर (आई.टी) विभाग ने अपनी राष्ट्रीय वेबसाइट 'www.incometaxindia.gov.in'पर एक ऑन-लाइन चैट सेवा शुरू की है, जिसका उद्देश्य करदाता द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों का समाधान प्रदान करना है।
- कर-संबंधित मामलों में विशेषज्ञता रखने वाले कार्यकारी अधिकारी उपयोगकर्ताओं को उनके प्रश्नों के समाधान ऑन-लाइन बताकर उनकी सहायता करेंगे।
- यह सुविधा सोमवार से शुक्रवार तक सभी कार्य दिवसों पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध होगी।
नोट:
- इस मॉड्यूल को एंड्रॉइड फोन पर 'आयकर सेतु' नामक एक मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भी प्रयोग किया जा सकता है।
"आज का विचार"
"सुविचरों से सुफल उपजते हैं और कुविचारों से कुफल"
>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>
Join On Facebook Page
No comments